महिला संबंधी अपराध में सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।*  *फेसबुक के माध्यम से आरोपी ने स्वयं को तहसीलदार बताकर पीड़िता से किया दोस्ती।*

# शंकर | 27 Dec, 2025

 

अप. क्र.- 1786/2025 धारा - 74, 79, 351(2), 204 बीएनएस 67, 67(ए), 66(सी), आईटी एक्ट 

----------------------------------------------------

 

*पीड़िता द्वारा बातीचीत बंद करने से क्षुब्ध होकर आरोपी ने फर्जी आईडी बनाकर पीड़िता का फोटो एवं मोबाईल नंबर करने लगा वायरल।*

*रिपोर्ट के महज कुछ घंटों के भीतर आरोपी गिरफ्तार।* 

*आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल किया गया जप्त।*

*आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश ।*

----------------------------------------------------

*नाम आरोपीः-* 

          आशुतोष उपाध्याय पिता नरेन्द्र उपाध्याय उ्र 35 वर्ष निवासी मुलमुला थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा छ.ग.।

----------------------------------------------------

*विवरण:-* 

 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.12.2025 को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आशुतोष उपाध्याय निवासी मुलमुला के साथ वर्ष 2022 में फेसबुक के माध्यम से जान पहचान हुआ था, जो स्वयं को मुंगेली का तहसीलदार बताता था, जिससे मोबाईल के माध्यम से बातचीत होती थी, कुछ दिनों के बाद उससे बातचीत बंद करने पर वह अलग-अलग नम्बरों से कॉल कर अश्लील बातचीत करता था जिससे परेशान होकर नम्बर ब्लॉक करने पर वह दिनांक 03.10.2025 को जयंती भट्टाचार्य के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर फोटो एवं मोबाईल नम्बर लिखकर वायरल कर दिया है, जिससे अलग-अलग नम्बरों से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कॉल कर अश्लील बातें किया जा रहा है, आशुतोष उपाध्याय द्वारा बदनाम करने के नियत से मेरा फोटो एवं नंबर वायरल किया है, प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया है, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी के संबंध में तकनीकी जानकारी एकत्र कर आरोपी आशुतोष उपाध्याय को ग्राम मुलमुला जिला जांजगीर चांपा से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार किया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

 

चीफ एडिटर शंकर अधिजा 

कैमरा मेन रूपेंद्र वेष्णव 

Banner