चोरी के प्रकरण सुलझाने में सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता।

# शंकर | 24 Jan, 2026


        बिलासपुर-प्रार्थी नवीन साहू पिता गया प्रसाद साहू उम्र 19 वष्र निवासी रामनगर चिंगराजपारा सरकण्डा का दिनांक 22.01.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह घर के सामने ही डेलीनीड्स एवं चाय दुकान चलाता है, प्रतिदिन की तरह दिनांक 20-21.01.2026 के दरम्यानी रात वह अपने दुकान के गल्ले में करीब 12000 रू. रखा हुआ था एवं दुकान बंद कर घर में सोया था, सुबह उठकर देखा तो गल्ले में रखे नगदी रकम 12000रू. नहीं कोई अज्ञात व्यक्ति छत के रास्ते से दुकान में आकर गल्ले से रकम चोरी कर ले गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था कि मुखबीर से सूचना मिला कि साहिल गंधर्व नामक लड़का अनाप-शनाप पैसे खर्च कर रहा है, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा चोरी के प्रकरण का त्वरित निराकरण करने निर्देशित किये जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (एसीसीयू) बिलासपुर श्री अनुज कुमार एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईन/सरकंडा) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल सूचना तस्दीक हेतु रवाना किया गया जिनके द्वारा संदेही साहिल गंधर्व को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर प्रार्थी के घर के पास ही मोहल्ले में रहना एवं छत के रास्ते से दुकान में प्रवेश कर गल्ले में रखे रकम को चोरी करना स्वीकार करते हुये पैसे खर्च करना बताते हुये 9100रू. बरामद कराया जिसे विधिवत् जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Banner