मुख्यमंत्री ने आशीष राठौर का किया प्रशस्ति से सम्मान

# शंकर | 27 Jan, 2026

बिलासपुर में 77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय तरीके से मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।

आरक्षक आशीष राठौर को मिला सम्मान

आरक्षक आशीष राठौर और बीरेंद्र राजपूत को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया, जिसमें उन्होंने ठगों को पकड़ने और चोरी के मामले में सफलता हासिल की थी। आशीष राठौर को उनके साल भर के उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिला है। उन्होंने:

- आवास योजना में पैसा दिलाने के नाम से ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा
- रात्रि गश्त के दौरान चोरी करके आते हुए चोर को पकड़ा और सोने-चांदी के जेवरात व नगदी रकम बरामद की
- क्षेत्र के गुंडे बदमाशों के ऊपर कार्यवाही की
- चाकू बाजों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

इन कार्यों के लिए आशीष राठौर और बीरेंद्र राजपूत को गणतंत्र दिवस समारोह में माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। 

इस अवसर पर विधायक, अमर अग्रवाल,  धरमजीत सिंह, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष, राजा पाण्डेय, क्रेडा अध्यक्ष, भूपेन्द्र सवन्नी, जिला पंचायत अध्यक्ष, राजेश सूर्यवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी, रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर, संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर, प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ, संदीप अग्रवाल, एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी, सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया तथा गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Banner