शुभम् विहार कॉलोनी में भव्य झंडा वंदन,सांस्कृतिक कार्यक्रम

# शंकर | 28 Jan, 2026


बिलासपुर- नगर स्थित शुभम् विहार कॉलोनी में शुभम् विकास सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में परंपरागत गणतंत्र दिवस पर झंडा वंदन एवं सांस्कृतिक  कार्यक्रम का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।
अपने उदबोधन में मुख्य वक्ता पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश बाजपेयी  ने कहा कि संविधान रचयिता डॉ भीम राव आंबेडकर ने पहली बैठक में कहा कि किसी भी देश का कितना भी अच्छा संविधान बना दिया जाए अगर उसके पालन कर्ता ठीक नहीं होंगे तो उद्देश्य पूर्ण नहीं होगा यदि संविधान में कुछ कमियां हो लेकिन पालनकर्ता सही हो तो भी देश सुरक्षित हांथों में रहेगा ।
              कार्यक्रम का शुभारंभ देश भक्ति गीत नृत्य ,चित्रकला , प्रतियोगिता ,फैंसी ड्रेस,आदि प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों ने अपनी प्रतिभाएं बिखेरी । सभी प्रतियोगी को ईनाम देकर सम्मानित किया गया ।
समिति के नव नियुक्त पदाधिकारी अध्यक्ष राजकुमार यादव, सचिव श्वेता पांडेय, सह सचिव सोमू पाठक कोषाध्यक्ष मनीष अवस्थी,निशांत गोस्वामी संरक्षक संदीप अवस्थी, राकेश चौबे , आनंद अग्रवाल , उपाध्यक्ष मनोज कौशल नरेन्द्र यादव भवन प्रभारी प्रियंक सोनी, कार्यक्रम प्रभारी शलभ दीक्षित, कार्यकारणी सदस्य नीरज तेजस आयोजन में पधारे वरिष्ठ बी. के. पाण्डेय , मनोहर लाल बरसैंया , नरेश नायडू , सुनीता मानिकपुरी , श्वेता कौशल,आरती अवस्थी,रचना यादव, अल्का चौबे पूनम सोनी का माला पहनाकर मुख्य वक्ता चन्द्र प्रकाश बाजपेयी स्वागत कर आशीष दिया  ।
     कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव श्वेता पांडेय एवं आभार प्रदर्शन मृणाल कांति रॉय ने किया।
प्रति दैनिक पत्रकार प्रकाशन हेतु
(श्वेता पांडेय सचिव )
शुभम विकास सेवा समिति बिलासपुर

Banner