डॉग शो का आयोजन 1 फरवरी को

# शंकर | 30 Jan, 2026

Bilaspur news- डॉग शो का आयोजन 1 फरवरी

को, पूरे देशभर के डॉग 400 से अधिक डॉग प्रेमी

 

 

रूपेंद्र वैष्णव  की रिपोर्ट,,,,

 

भव्य डॉग शो का आयोजन 1 फरवरी को, देशभर से जुटेंगे 400 से अधिक डॉग प्रेमी,,,,

 

बिलासपुर- शहर में पहली बार डॉग प्रेमियों के लिए एक भव्य और आकर्षक डॉग शो का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 1 फरवरी को त्रिवेदी भवन, व्यापार विहार, बिलासपुर में सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम में राज्य सहित देशभर से 400 से अधिक डॉग प्रेमी शामिल होंगे, जिससे यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर की पहचान हासिल करेगा।

इस डॉग शो में 28 अलग–अलग नस्लों और प्रजातियों के डॉग का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें विदेशी और देसी दोनों तरह की नस्लों के डॉग अपनी खूबसूरती, ट्रेनिंग और अनुशासन का प्रदर्शन करेंगे। यह शो न सिर्फ डॉग लवर्स के लिए, बल्कि आम लोगों और बच्चों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

 

इस भव्य आयोजन का आयोजन कैन आई क्लब (Canine Club) के द्वारा किया जा रहा है। आयोजन से पूर्व प्रेस ट्रस्ट भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आयोजकों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस शो का उद्देश्य लोगों में पालतू पशुओं के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाना है, साथ ही डॉग ब्रीडिंग और ट्रेनिंग के सही तरीकों को बढ़ावा देना भी है।

प्रेस वार्ता में आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान डॉग्स की ब्रीड क्वालिटी, फिटनेस, व्यवहार और ट्रेनिंग के आधार पर विशेषज्ञ जजों द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा। विजेता डॉग्स और उनके मालिकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिलासपुर शहर की महापौर पूजा विधानी व डॉग प्रदर्शन के जस्टिस और विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीष जी होंगे,,, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ेगी। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अनोखे और रोमांचक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।

यह डॉग शो बिलासपुर के लिए एक नया अनुभव होगा, जो न केवल मनोरंजन प्रदान करेगा बल्कि पशु प्रेम और जिम्मेदार पालतू संस्कृति को भी बढ़ावा देगा।

Banner