BILASPUR-दीपमाला के मार्गदर्शन में स्वयं सिद्ध फाउंडेशन का सराहनीय पहल

# शंकर | 30 Jan, 2026

बिलासपुर…शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सहभागिता को मजबूत करते हुए स्वयं सिद्ध फाउंडेशन ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहतराई, संकुल भरारी में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की पहल की। फाउंडेशन की ओर से विद्यालय को एक स्मार्ट टीवी, विद्यार्थियों के लिए स्वेटर तथा स्कूल परिसर में उपयोग हेतु सीलिंग फैन प्रदान किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी जोनल दीपमाला कश्यप रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों से संवाद के साथ हुई। एडिशनल एसपी दीपमाला कश्यप ने विद्यार्थियों से पढ़ाई, अनुशासन और मोबाइल उपयोग जैसे विषयों पर सीधे बात की। उन्होंने बच्चों को समझाया कि तकनीक का उपयोग सीखने के लिए सहायक हो सकता है, लेकिन उसका अनियंत्रित प्रयोग एकाग्रता और समय प्रबंधन को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए लक्ष्य तय करना, नियमित अध्ययन और आत्मअनुशासन जरूरी है।

दीपमाला कश्यप ने अपने संवाद में कहा, मोबाइल जानकारी का माध्यम है, लेकिन उसका अत्यधिक उपयोग पढ़ाई को नुकसान पहुंचाता है। जरूरी है कि बच्चे तकनीक का इस्तेमाल सीखने और खुद को बेहतर बनाने के लिए करें।” उन्होंने बच्चों को समय का सदुपयोग करने और शिक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी।

Banner