बिलासपुर- बिलासपुर में हुई सारे आम हत्या।चाकू से की गई हत्या

# शंकर | 30 Jan, 2026

BILASPUR-आज शाम लगभग 7:00 बजे थाना कोतवाली पचरी घाट के पास निर्माणाधीन  पुल में आपसी मारपीट और हत्या की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची ।आपसी लड़ाई में मृतक की पहचान सानू हुसैन उम्र लगभग 25 साल साकीन  लाइफ केयर हॉस्पिटल हटरी चौक जूना बिलासपुर  के रूप में हुई है घटनास्थल पर विधिवत कार्यवाही करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेजा गया है तथा संदेहीयों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया था घटना में शामिल मुख्य आरोपी विकास तिवारी व अन्य संदेहियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है पूछताछ में मृतक द्वारा 2021 में, मामले के आरोपी विकास तिवारी के ऊपर जानलेवा हमला किया गया था जिसमें थाना कोतवाली में FIR पंजीबद कर चालान कोर्ट में पेश किया गया था जिसका विचरण न्यायालय में चल रहा है उपरोक्त प्रकरण में मृतक द्वारा समझौता करने हेतु लगातार दबाव बनाया जा रहा था इसी बात को लेकर दोनों में आज शाम विवाद की स्थिति निर्मित हुई और आरोपी द्वारा उस पर हमला करके उसकी मृत्यु कारीत किया गया है मामले में विस्तृत पूछताछ कर सभी आरोपियों की अरेस्टिंग कर विधिवत शीघ्र न्यायालय में पेश किया जाएगा

Banner