थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।

# शंकर | 31 Jan, 2026

BILASPUR-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना क्षेत्र में शांति ब्यवस्था बनाये रखने हेतु श्रीमान् उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं पेट्रोलिंग करने एवं अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री पंकज पटेल एवं सी.एस.पी. सिविल लाईन/सरकण्डा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. प्रदीप आर्य के नेतृत्व में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर क्षेत्र  में  लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि दिनांक 31.01.2026 को सूचना मिला कि राजकिशोर नगर स्थित शासकीय शराब दुकान में अजय सोनी नाम युवक अपने हाथ में बटनदार चाकू लेकर लहतरो हुये दुकान में आने - जाने वाले लोगों डरा धमका रहा है, उक्त सूचना पर तत्काल टीम मौके पर भेजा गया, जिनके द्वारा आरोपी अजय सोनी को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसके कब्जे से धारादर बटनदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी:-
       अजय सोनी उर्फ जानू पिता अशोक सोनी उम्र 43 वर्ष निवासी पार्वती राईस मिल, बसोड़ मोहल्ला श्याम नगर लिंगियाडीह, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) 

अप.क्र. - 138/2026, धारा - 25, 27 आर्म्स एक्ट
 

Banner