भाजपा के पश्चिम मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों मोर्चा मंडल अध्यक्ष का हुआ सम्मान

# शंकर | 01 Feb, 2026

आज भारतीय जनता पार्टी, बिलासपुर के पश्चिम मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ आयोजित मिलन समारोह में सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया।

 

बिलासपुर/ शुभम् विहार कॉलोनी सामुदायिक भवन में नगर विधायक अमर अग्रवाल जी ने पश्चिम मंडल के सभी नव नियुक्त जिला पदाधिकारी तथा विभिन्न मोर्चा के मंडल अध्यक्ष का सम्मान किया साथ महामंत्री संजय अग्रवाल का जन्मदिन भी मनाया गया उक्त कार्यक्रम में शामिल गुलशन ऋषि जी, दीपक सिंग ठाकुर , चंद्र प्रकाश बाजपेई, पश्चिम मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कश्यप जी , चंदना गोस्वामी जी , पार्षद नितिन पटेल , महामंत्री विजय यादव, संजय अग्रवाल शुभम् विकास सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार यादव, सचिव और मंडल उपाध्यक्ष श्वेता पांडेय जी तथा सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी।

Banner