आपकी एक आस, आपकी अमानत आपके पास (बिलासपुर पुलिस की मुहिम)

# शंकर | 03 Feb, 2026

   BILASPUR  -बिलासपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में प्राप्त मोबाईल गुमने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये *उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर गुमे हुये मोबाईल के प्रार्थीयो की सुची तैयार करने प्रभारी ए.सी.सी.यू बिलासपुर एवं सभी थाना को निर्देशित कर फील्ड के तकनिकी जानकारी के आधार पर खोजबीन अभियान चलाकर बिलासपुर शहर एवं बिलासपुर जिले की सीमा से सटे जिलों से कुल 100 नग मोबाईल विधिवत अभियान चलाकर 01 माह में बरामद किया गया, कई मोबाईल राज्य के दूरस्थ जिलों एवं अन्य प्रदेशो में सक्रिय पाये गये है, जिनके विरूद्ध पृथक से अभियान चलाकर बरामदगी कर मोबाईल स्वामियो को लौटाने की प्रक्रिया जारी रहेगी। 
                मोबाईल प्राप्त करने वाले करीब 160 लोग उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम के दौरान *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर श्री उमेश पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रामगोपाल करियरे, नगर पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सिंह, प्रभारी ए.सी.सी.यू. श्री हेमन्त आदित्य, सायबर एक्सपर्ट उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी* द्वारा वर्तमान में प्रचलित सायबर ठगी के नये प्रारूप डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटार्सन (वीडियो काॅलिंग के माध्यम से), वाॅट्सएप की डी.पी. बदलकर ठगी करने, बिटकाॅईन, टुरिजम प्लाॅन के नाम पर, कस्टमर केयर के नाम पर, आॅन लाईन लोन एप व अन्य तरीको से किये जाने वाले अद्यतन ठगी के बारे में जानकारी एवं बचने के उपाय साझा किये गये।
        इस अभियान को सफल बनाने एवं गुम हुए मोबाईलो को उनके मालिको को लौटाने के अभियान में ए.सी.सी.यु. एवं बिलासपुर जिले  के समस्त थानों की सम्पुर्ण टीम की महत्वपुर्ण भुमिका रही।

Banner