छत्तीसगढ़ विश्वकर्मा लोहार समाज द्वारा सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का उद्देश्॰॰

# शंकर | 08 Feb, 2026

BILASPUR -छत्तीसगढ़ विश्वकर्मा लोहार समाज द्वारा सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से सकरी स्थित समाज भवन में भव्य पारिवारिक मिलन एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित इस सम्मेलन में समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया।

 

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी समरसता बढ़ाना, पारिवारिक रिश्तों को सुदृढ़ करना और नई पीढ़ी को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा। सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक जड़ता को दूर कर संगठित समाज निर्माण का संदेश दिया गया। आयोजन के दौरान युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाज के करीब 120 परिवारों ने पंजीयन कर सहभागिता निभाई। इस पहल के माध्यम से योग्य युवक-युवतियों और उनके परिवारों को एक-दूसरे से परिचित होने का अवसर मिला।

 

 

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के परिचय सम्मेलन उन परिवारों के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं, जो अपने बच्चों के लिए योग्य और संस्कारित रिश्ते की तलाश में रहते हैं। यह सम्मेलन पारदर्शी, भरोसेमंद और सामाजिक रूप से स्वीकार्य माध्यम बनकर उभरा है।

 

 

कार्यक्रम के समापन अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने समाज की उन्नति, शिक्षा के प्रसार और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर अपने विचार साझा किए। पदाधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया, ताकि समाज को संगठित और सशक्त बनाया जा सके।

Banner