अवैध शराब के ऊपर कोनी पुलिस का प्रहार ॰॰॰

# शंकर | 09 Feb, 2026

 BILASPUR-श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल , नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में अवैध शराब का धंधा करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना कोनी पुलिस को दिनांक 08/02/26 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि शिवनारायण वर्मा निवासी ग्राम जलसों अपने घर के आंगन में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब निर्माण कर रखा हैं बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा हैं मुखबिर सूचना तस्दीक कार्यवाही करने पुलिस रवाना होकर मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर घेराबंदी कर शिवनारायण वर्मा पिता स्व सौपतलाल वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम जलसों थाना कोनी जिला बिलासपुर (छ ग) को पकड़ा गया जिसके पास से  04 नग पीले रंग प्लास्टिक डिब्बा 15-15 लीटर क्षमता वाले डिब्बा में कुल 55 लीटर कच्ची महुआ शराब भरा हुआ कीमती 11,000/ रूपये  मिला शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर शराब को जप्त किया गया आरोपिया शिवनारायण वर्मा का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी धारा 34(2) एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड में पेश किया गया।

Banner