कोतवाली पुलिस धारदार हथियार लेकर लहराते हुए लोगो को डराने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार |

# शंकर | 09 Feb, 2026

BILASPUR-08.02.26 को जरिये मुखबीर मोबाईल से सूचना मिली कि शुभम कुशवाहा के द्वारा मछली मार्केट शनिचरी के पास आम रोड में धारदार हथियार लहराकर आने जाने वाले लोगों डरा धमका रहा है कि मुखबीर की सूचना से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.), को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी - (1).- शुभम कुशवाहा पिता अमित कुशवाहा उम्र 22 वर्ष निवासी मनोहर लाज के पास शनिचरी बाजार के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. को पकडा गया जिसके पास धारदार चाकू मिला आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है ।

Banner