बिलासपुर यूथ क्लब द्वारा आयोजित बिलासपुर प्रीमियर लीग – सीज़न 2 (2026)

# शंकर | 17 Feb, 2026

बिलासपुर यूथ क्लब के तत्वावधान में बिलासपुर प्रीमियर लीग – सीज़न 2 (2026) का आज दिनांक 16.02.2026 को भव्य, ऐतिहासिक और अत्यंत गरिमामय शुभारंभ किया गया। क्रिकेट प्रेमियों से खचाखच भरे मैदान, खिलाड़ियों की जोशीली तालियों और उत्साह से गूंजते वातावरण के बीच इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह अत्यंत ही शानदार ढंग से संपन्न हुआ।

 

इस भव्य आयोजन की शोभा बढ़ाने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में धरमजीत सिंह जी की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ अरुण सिंह चौहान, प्रवीण दुबे, निलय तिवारी, अंचल दुबे एवं एस.एस.वी.आर. कॉलेज के प्राचार्य एस.एल. निराला जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता को और भी चार चाँद लगा दिए।

 

उद्घाटन समारोह के दौरान मंच की आकर्षक साज-सज्जा, खिलाड़ियों का अनुशासित मार्च-पास्ट, आयोजकों की सटीक और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएँ तथा दर्शकों का अपार उत्साह—हर एक दृश्य इस टूर्नामेंट की प्रतिष्ठा, अनुशासन और भव्यता को स्पष्ट रूप से दर्शा रहा था। पूरा माहौल खेल भावना, ऊर्जा और उत्सव में सराबोर नजर आया।

 

इस अवसर पर बिलासपुर यूथ क्लब के अध्यक्ष वेदांत शुक्ला विशाल खस्याप ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर प्रीमियर लीग का आयोजन 16 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक किया जाएगा, जिसमें कुल 12 टीमों ने भाग लिया है। सभी टीमों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से टूर्नामेंट को और भी रोमांचक, प्रतिस्पर्धात्मक और यादगार बनाएंगे।

 

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में बिलासपुर यूथ क्लब की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। विशेष रूप से दीपक सिंह ठाकुर जी, श्रीकांत प्रजापति जी,साहिल कश्यप जी, साहिल जी, अरुज मिश्रा जी, राम मिश्रा जी, आयुष मेहता जी, बास्को जॉन जी, प्रांजल शुक्ला जी एवं रौनक चावला जी की सक्रिय उपस्थिति, मेहनत और समर्पण ने पूरे कार्यक्रम को अत्यंत सुव्यवस्थित और सफल रूप प्रदान किया।

 

बिलासपुर प्रीमियर लीग – सीज़न 2 न केवल एक क्रिकेट टूर्नामेंट है, बल्कि यह युवाओं की प्रतिभा, खेल भावना और सामूहिक प्रयासों का भव्य उत्सव है, जो आने वाले दिनों में क्रिकेट प्रेमियों को भरपूर रोमांच देने के लिए पूरी तरह तैयार

Banner