पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी।

# शंकर | 18 Feb, 2026

बेमेतरा-पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी उप निरीक्षक डी.एल. सोना एवं चौकी पुलिस टीम द्वारा जरिए मुखबिर सुचना पर ग्राम अकोली के मोड किनारे सार्वजनिक मंच आम जगह में रेड कार्यवाही कर 06 जुआड़ी से नगदी रकम 2,540/- रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया। 

         *17 फरवरी 2026 को* पुलिस चौकी कंडरका टीम को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम अकोली के मोड किनारे सार्वजनिक मंच आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सुचना पर चौकी कंडरका पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 06 जुआड़ी पकड़े गए। 

     *जिसमें चौकी कंडरका थाना बेरला में* 01 प्रकरण दर्ज कर 06 जुआडियानो 01. पुरन निषाद उम्र 38 वर्ष,निवासी अकोली, 02. प्रदीप निषाद उम्र 35 वर्ष, निवासी अकोली, 03. बल्लु ऊर्फ लकेश्वर उम्र 42 वर्ष, निवासी अकोली, 04. भोन्दु दिवाकर उम्र 60 वर्ष, निवासी अकोली, 05. अशोक निषाद उम्र 45 वर्ष, निवासी अकोली, 06. सुमित परगनिया उम्र 35 वर्ष, निवासी अकोली चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2),छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 2,540/- रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया।

           *इस संपूर्ण कार्रवाई में* पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी उप निरीक्षक डी.एल. सोना, सउनि तुलाराम देशमुख, आरक्षक हेमंत साहू सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Banner