बेमेतरा पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के नेतृत्व में बेमेतरा पुलिस की विजिबल पुलिसिंग एवं चेकिंग अभियान की लगातार कार्यवाही जारी

# शंकर | 19 Feb, 2026

बेमेतरा-अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा जिले में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव के मार्गदर्शन में एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का के नेतृत्व में बेमेतरा पुलिस द्वारा सतत विजिबल पुलिसिंग एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

     *उक्त अभियान के अंतर्गत* थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सउनि भानुप्रताप पटेल, छन्नूलाल ध्रुव, उदलराम टांडेकर, जितेन्द्र कश्यप सहित पेट्रोलिंग स्टाफ एवं अन्य पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्रों में वाहन पेट्रोलिंग एवं पैदल पेट्रोलिंग की जा रही है।होटल, ढाबों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सार्वजनिक स्थलों एवं सुनसान क्षेत्रों में विशेष चेकिंग की जा रही है। इस दौरान जमावड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है। संदिग्ध वाहनों की डिक्की की तलाशी ली जा रही है तथा रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वालों की पूछताछ की जा रही है।                

                             सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने, शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक-चौराहों तथा चार पहिया वाहनों के भीतर बैठकर शराब पीने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

     बेमेतरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा सके और जिले में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण कायम रखा जा सके।

Banner