पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी।

# शंकर | 25 Feb, 2026

बेमेतरा-पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
            *इसी क्रम में 24 फरवरी 2026 को* चौकी देवरबीजा पुलिस टीम को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देवरबीजा निवासी संदीप कुमार द्वारा बीसनाथ होटल के पास देवरबीजा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर चौकी देवरबीजा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुच कर रेड कार्यवाही कर अवैध शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। 

        *जिसमें चौकी देवरबीजा,* थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी संदीप कुमार पिता रोहित लहरे उम्र 21 वर्ष, निवासी आवासपारा देवरबीजा, चौकी देवरबीजा, थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 09 पौवा अंग्रेजी शराब (1,620ml) किमती 1,080/- रूपये, बिक्री रकम 240/- रूपये, कुल जुमला किमती 1,320/- रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 

        *उक्त कार्यवाही में चौकी* प्रभारी देवरबीजा उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल, प्रधान आरक्षक आनंद कोठारी, आरक्षक मुकेश सिंह राजपूत, रामगोपाल निषाद, छोटूराम टेम्बुकर सहित चौकी देवरबीजा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

           *इसी क्रम में 24 फरवरी 2026 को* थाना बेमेतरा, एवं चौकी खंडसरा में आम जगह पर शराब सेवन करने का 02 प्रकरण में 02 आरोपी 01. सुनील रजक उम्र 37 वर्ष, निवासी केवांछी चौकी खंडसरा, 02. ओमप्रकाश साहू उम्र 26 वर्ष, निवासी कुसमी थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Banner