अब नहीं चलेगी गुंडागर्दी" - बिलासपुर SSP का ऐलान, एक सुबह में 85 बदमाश उठाए, 25 अंदर!* 🎬

# शंकर | 22 Jun, 2026

बिलासपुर।* शहर में अपराध और चाकूबाजी पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने सोमवार सुबह बड़ा अभियान चलाया। DIG एवं SSP के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई।

 

पुलिस टीमों ने चाकूबाजों, निगरानी बदमाशों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के घरों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों की जांच की। इस दौरान *कुल 85 लोगों को हिरासत में लिया गया।*

 

*कार्रवाई का लेखा-जोखा:*

1. *56 आदतन गुंडा-बदमाशों* पर BNSS की धारा 126, 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई 

2. *25 लोगों को* धारा 170 BNSS के तहत कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया

3. *4 आरोपियों के पास से* अवैध धारदार हथियार बरामद, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

 

SSP ने सभी चिन्हित बदमाशों को सख्त चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में मारपीट, दहशत फैलाने या अवैध हथियार रखने जैसी हरकत की तो जिला बदर और निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

*बिलासपुर पुलिस ने साफ कहा है कि गुंडागर्दी और चाकूबाजी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।*

 

---

  

👤 _चीफ एडिटर : शंकर अधिजा_  

📞 9098970709 / 7000287433

 

 

Banner