हाईवे बना मौत का खेल का मैदान! 21 साल के लड़के ने Creta से किया खतरनाक स्टंट, अब पहुंचा सलाखों के पीछे* 🔴

# शंकर | 22 Jun, 2026

*बिलासपुर।* रील और लाइक्स के चक्कर में युवा अपनी जान तो जोखिम में डाल ही रहे हैं, दूसरों की जिंदगी से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र से सामने आया है।

 

21 जून की रात 2 से 3 बजे के बीच बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर हिर्री माइंस के पास 21 साल का प्रशांत जायसवाल अपनी Creta कार CG 10 BE 4400 से मौत का खेल खेल रहा था। आरोपी चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट कर रहा था और वीडियो बना रहा था।

 

*सोचिए जरा* - रात के अंधेरे में हाईवे पर 100 की स्पीड से दौड़ती कार, और सनरूफ से बाहर लटकता लड़का! एक छोटी सी चूक और कई जिंदगियां खत्म हो सकती थीं।

 

लेकिन चकरभाठा पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल Creta गाड़ी को जब्त कर लिया और आरोपी प्रशांत जायसवाल, निवासी पुराना बस स्टैंड बिलासपुर को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

 

*थाना चकरभाठा ने आरोपी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट में कड़ी कार्रवाई की है।*

 

*आवाज जनता की न्यूज़ की अपील: अपने बच्चों को समझाइए - रील 30 सेकंड की होती है, जिंदगी नहीं! हाईवे कोई स्टंट का अड्डा नहीं है।*

 

 

👤 _ब्यूरो चीफ: शंकर अधिजा_  

📞 9098970709 / 7000287433

 

 

Banner