हेमूनगर दोहरी मौत: 4 दिन बाद मिला सुसाइड नोट, CSP बोले- नामजद लोगों पर होगी कार्रवाई*

# शंकर | 08 Jul, 2026

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में 4 जुलाई शनिवार सुबह हुए दोहरे हत्याकांड में अब एक सुसाइड नोट सामने आया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था।

 

क्या थी घटना?

हेमूनगर के एक किराए के मकान में 52 वर्षीय अशोक देवांगन और उनकी 49 वर्षीय पत्नी धनेश्वरी देवांगन मृत पाए गए थे। अशोक का शव फंदे से लटका मिला था, जबकि धनेश्वरी का शव कमरे में खून से लथपथ था और उनके शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे। 

 

घटना के समय दंपती के दो मासूम बच्चे दूसरे कमरे में सुरक्षित लेकिन सहमे हुए मिले थे। पुलिस ने बच्चों को बाहर निकालकर उनकी देखरेख और मनोवैज्ञानिक परामर्श की व्यवस्था की थी। प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव को संभावित कारण माना जा रहा था।

 

कल मिला सुसाइड नोट, अब जांच में तेजी

इस मामले में कल एक बड़ा खुलासा हुआ। मृतक अशोक देवांगन के भाई को सुसाइड नोट मिला, जिसे वे लेकर सीधे CSP कोतवाली पहुंचे। CSP ने उन्हें नोट थाना तोरवा में जब्त कराने का निर्देश दिया। 

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, CSP ने आश्वासन दिया है कि नोट में जिन-जिन लोगों के नाम लिखे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

 

*अब क्या होगा आगे?* 

पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और इस नए सुसाइड नोट को मिलाकर पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ा जाएगा। तोरवा पुलिस का कहना है कि नोट में दर्ज नामों की सत्यता जांचने के बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी।

 

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है, ताकि इस दोहरी मौत के पीछे का पूरा सच सामने आ सके।

 

*ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा*  

*9098970709

Banner