ब्रेकिंग: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी शिवा ठाकुर गिरफ्तार, कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

# शंकर | 12 Aug, 2026

 

 

*बिलासपुर।* कोनी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसी प्रकरण में आदतन गुंडा-बदमाश अर्जुन सिंह ठाकुर को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

 

*गिरफ्तार आरोपी:* 

शिवा सिंह ठाकुर, पिता मुन्ना सिंह ठाकुर, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम पौंसरा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।

 

*क्या था मामला*  

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में हत्या, चाकूबाजी एवं अन्य गंभीर घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस लगातार फरार आरोपियों की पतासाजी कर रही थी।

 

प्रकरण के अनुसार दिनांक 29.04.2026 को लगभग 15:00 बजे आरोपी अर्जुन ठाकुर एवं शिवा ठाकुर द्वारा दीपक भार्गव के साथ गाली-गलौज करते हुए बीयर की बोतल एवं हाथ-मुक्के से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई गई थी। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

 

थाना कोनी पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दिनांक 18.05.2026 को आदतन गुंडा-बदमाश अर्जुन सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

वहीं घटना के बाद से आरोपी शिवा ठाकुर लगातार फरार चल रहा था।

 

*इस तरह हुई गिरफ्तारी*  

दिनांक 12.08.2026 को आरोपी शिवा ठाकुर के ग्राम पौंसरा स्थित निवास पर होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना कोनी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर फरार आरोपी शिवा सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया गया।

 

पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई। आरोपी के विरुद्ध विधिवत गिरफ्तारी की कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया गया।

 

*चीफ एडिटर: शंकर अघिजा*  

*संपर्क: 9098970709

 

Banner